भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। बीईएल ने अपने बेंगलुरु इकाई, हैदराबाद यूनिट, कोटद्वार (उत्तराखंड), केरल और बीईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय में परियोजना अभियंताओं, सुरक्षा अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ पर्यवेक्षक सुरक्षा और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पद पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि पदानुसार अलग-अलग दिन है।