फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL: स्नातकों के लिए साढ़े छह हजार सरकारी नौकरियां, आवेदन की आज अंतिम तिथि

Sun, 31 Jan 2021 03:15 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
SSC CGL 2020: अगर आप स्नातक पास है और बेरोजगार हैं। या फिर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह मौका मत चूकिए, साढ़े छह हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों पर भर्ती की जा रही है। इन नौकरियों के लिए आप स्नातक पास कर चुके सभी युवा आवेदन कर सकते हैं। इन स्नातक पास स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से आवेदन मंगवाए गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। 
यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
 
विज्ञापन

2 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : demo pics
जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 31 जनवरी शाम तक हर हाल में आवेदन कर लें। आवेदन के लिए आधिकारिक लिंक इस खबर में दिया गया है। अभ्यर्थी ssc.nic.in के जरिए रविवार, 31 जनवरी को रात 11.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आयोग इस परीक्षा के जरिए 6506 पदों पर भर्ती करेगा, जिनमें 250 रिक्तियां ग्रुप बी के राजपत्रित एवं 3513 ग्रुप बी की अराजपत्रित रिक्तियां हैं। इसके अलावा 2743 रिक्तियां ग्रुप सी के पदों के लिए हैं। 
यह भी पढ़ें : मौत के 19 साल बाद भी सुर्खियों में हैं यह अमेरिकी पत्रकार, पाकिस्तान भी टेंशन में, जानिए क्या है मामला
विज्ञापन

3 of 5
सरकारी नौकरी - फोटो : source
महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 31 जनवरी
  • ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि- 02 फरवरी
  • ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि- 04 फरवरी
  • चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि - 06 फरवरी
यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका 

4 of 5
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
इस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (CBI), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रेल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, डिवीजनल अकाउंटेंट, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरी,असिस्टेंट व टैक्स असिस्टेंट आदि पदों पर भर्तियां होती है। यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है जो कि 29 मई  से 7 जून तक आयोजित होगी। 
यह भी पढ़ें : CAG Recruitment 2021 : कैग ने 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
इन रिक्तियों के लिए आवेदन ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं। रिक्तियों के लिए मांगी गई योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। असिस्टेंट ऑडिट अधिकारी / असिस्टेंट अकाउंट्स अधिकारी पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं लेकिन ज्यादा तवज्जो सीए, एमबीए (फाइनेंस), एमबीई, एमकॉम, एमबीएस, सीएस डिग्री वाले अभ्यर्थियों को दी जाएगी। कुछ पदों कि लिए आयु सीमा 27 साल व कुछ के लिए 30 व 32 साल तय की गई है। एससी, एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी को तीन साल की छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें : ये हैं फरवरी माह की 12 बड़ी सरकारी नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें