SBI SCO Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
1. SBI SCO Recruitment 2026
भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत कुल 283 पदों पर आवेदन मांगे हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा करने वाले अनुभवी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
अधिक पढ़ें...
BOB SO Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
2. Bank of Baroda SO Recruitment 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के कुल 1,100 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2026 तक bankofbaroda.bank.in पर कर सकते हैं। योग्यता में स्नातक, स्नातक के साथ सीए और संबंधित अनुभव अनिवार्य है। वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए वेतनमान 48,480 रुपये से शुरू होकर 85,920 रुपये तक और क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए वेतनमान 64,820 रुपये से शुरू होकर 93,960 रुपये तक है।
अधिक पढ़ें...
IBPS RRB Recruitment 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
3. IBPS RRB Recruitment 2026
आईबीपीएस ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अधिकारी (स्केल-I, II, III) और कार्यालय सहायक (ग्रुप-बी) के 13,706 पदों पर भर्ती निकाली है। पात्र अभ्यर्थी उम्मीदवार 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार कार्यालय सहायक और अधिकारी वर्ग में केवल एक पद यानी स्केल-I, स्केल-II या स्केल-III के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों के लिए अलग आवेदन और शुल्क देना होगा।
अधिक पढ़ें...
यह भी पढ़ें: सितंबर की टॉप-10 भर्तियां, 44000 से अधिक रिक्तियां, इनमें आधे से ज्यादा वैकेंसी 10वीं पास के लिए
Bank of India Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
4. Bank of India Recruitment 2026
बैंक ऑफ इंडिया ने स्केल IV तक के अधिकारियों के 205 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें तकनीकी, सूचना सुरक्षा, कानून, अग्निशमन और सुरक्षा से जुड़े पद भी शामिल हैं। आवेदन 10 सितंबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयन ऑनलाइन परीक्षा और/या साक्षात्कार समेत अन्य चरणों के जरिए होगा। संबंधित क्षेत्र के अनुसार बीई, बीटेक, एमटेक, एमसीए (तीन वर्ष का पूर्णकालिक पाठ्यक्रम), एमएससी या स्नातक डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं।
अधिक पढ़ें...
5. IOB SO Recruitment 2026
इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 291 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत जेएमजीएस-I, एमएमजीएस-II और एमएमजीएस-III श्रेणी के पद भरे जाएंगे। वेतन श्रेणीवार न्यूनतम 48,480 से 1,05,280 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित है। 22 से 45 वर्ष तक के उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।
अधिक पढ़ें...
BOB LBO Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
6. Bank of Baroda LBO Recruitment 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें शामिल पदों पर आवेदन करने के लिए स्नातक के साथ कम से कम एक साल का अधिकारी अनुभव जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को JMG/S-I स्केल के अनुसार 48,480 रुपये से 85,920 रुपये के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 3 साल तक सेवा देने का बॉन्ड भी देना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर है।
अधिक पढ़ें...
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs)
- फोटो : freepik
7. Nainital Bank SO Recruitment 2026
नैनीताल बैंक लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के ग्रेड/स्केल-I, II और III के तहत कुल 37 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है। परीक्षा अक्तूबर 2026 में होनी निर्धारित है।
अधिक पढ़ें...
यह भी पढ़ें: सितंबर की टॉप-10 भर्तियां, 44000 से अधिक रिक्तियां, इनमें आधे से ज्यादा वैकेंसी 10वीं पास के लिए
अभ्यर्थी ध्यान रखें
इन भर्तियों में आवेदन करने की अंतिम तारीखें अलग-अलग हैं और कुछ के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की पात्रता, अनुभव, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जरूर जांच लें। योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तारीख से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं।