असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (सीसीई) 2020 का परिणाम शुक्रवार 5 नवंबर 2021 को जारी कर दिया गया है। इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12th सितंबर 2021 को असर राज्य के विभिन्न परीक्षा सेटरों पर किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने असम लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट पर apsc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाई है अब वह आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परक्षा में भाग लेंगे। इसके लिए आयोग जल्द ही सूचना जारी करेगा।
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा 2020 का परिणाम कैसे देखे?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपने परिणाम को देख सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट
apsc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे APSC CCE Prelims Result के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपकी स्क्रीन पर आपका परिणाम पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
4. उम्मीदवार ctrl + F की मदद से पीडीएफ अपना रोल नंबर खोजें।
5. परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरुरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
उम्मीदवार इस बात पर ध्यान दें कि मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या भर्ती में जारी पदों की संख्या के 11 गुणा रखी गई है। असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) द्वारा यह परीक्षा 121 रिक्त पदों के लिए ली जा रही है। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें असम प्रशासनिक सेवा (जूनियर ग्रेड), असम पुलिस सेवा(जूनियर ग्रेड), सुपरिटेंडेंट ऑफ टैक्स, जिला परिवहन अधिकारी, असिस्टेंट मैनेजर (उद्योग), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, असिस्टेंट एम्पलॉयमेंट ऑफिसर, लेबर इंस्पेक्टर, टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर और सब रजिस्ट्रार के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। मुख्य परीक्षा लिखित रूप में आयोजित की जाएगी और इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।