APSC Admit Card 2022 के साथ साक्षात्कार के लिए पहुंचे
एपीएससी द्वारा 27 जनवरी, 2022 को वेबसाइट पर अन्वेषण अधिकारी ग्रेड-2 के पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के साथ एपीएससी के कार्यालय में पहुंचें। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करते समय उसकी अच्छी तरह से जांच कर लें। किसी भी तरह की गलती होने पर आयोग को जरूर सूचना दें। साथ ही उम्मीदवार कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का भी अच्छी तरह से पालन करें। अन्वेषण अधिकारी ग्रेड-2 के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार से 97 हजार रुपये प्रति महीना वेतन ग्रेड पे 11,800 के साथ मिलेगा।