फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Western Region Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 570 पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 18 Jan 2022 05:05 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस के कुल 570 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IOCL Western Region Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस के कुल 570 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने का समय है। तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेनी के पदों पर महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में विभिन्न स्थानों पर नियुक्तियां होंगी।

विज्ञापन

IOCL Western Region Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने की तिथि - 15 जनवरी, 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 15 फरवरी, 2022

IOCL Western Region Recruitment 2022 के लिए ये है पद विवरण

तकनीशियन व ट्रेड अपरेंटिस के पदों का विवरण
  • महाराष्ट्र - 212 पद
  • गुजरात- 61 पद
  • छत्तीसगढ़ - 22 पद
  • दादरा और नगर हवेली – पोस्ट
  • गोवा - 3 पद
  • गुजरात - 9 पद
  • मध्य प्रदेश - 40 पद

ट्रेड अपरेंटिस - अकाउंटेंट, डीईओ के पदों का विवरण
  • महाराष्ट्र - 100 पद
  • छत्तीसगढ़ - 10 पद
  • गोवा - 3 पद
  • गुजरात - 50 पद
  • एमपी - 35 पद
  • दादरा नगर और हवेली – 2 पद

ट्रेड अपरेंटिस - खुदरा बिक्री सहयोगी
  • महाराष्ट्र - 10 पद
  • छत्तीसगढ़ - 3 पद
  • गोवा - 2 पद
  • गुजरात - 10 पद
  • एमपी - 5 पद
  • कुल - 570 पद


IOCL Western Region Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

IOCL Western Region Recruitment 2022

  • उम्मीदवार आधिकारी वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर अनुभाग पर जाकर अपरेंटिस पद पर क्लिक करें।
  • अब ट्रेड अपरेंटिस खुदरा बिक्री सहयोगी,अकाउंटेंट, डीईओ, तकनीशियन के पदों से जुड़ी अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • इन पदों की अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें।
  • अब आवेदन पत्र भरने के लिए पंजीकरण करें। 
  • आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें। 
  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र की अच्छे से जांच करें। 
  • अब अपने आवेदन पत्र को जमा कर दें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें