फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Musician Admit Card Admit 2024: अग्निवीर संगीतकार एडमिट कार्ड जारी, अभी इस लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 24 Jun 2024 02:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Air Force Agniveer Musician Admit Card 2024 Out: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज अग्निवीर वायु के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिन्होंने अग्निवीर वायु (संगीतकार) पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Air Force Agniveer Musician Admit Card 2024 Out: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज 24 जून, 2024 को अग्निवीर वायु (संगीतकार) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
अग्निवीर वायु (संगीतकार) पदों के लिए लिखित परीक्षा 03 जुलाई से 12 जुलाई, 2024 तक आयोजित की जाएगी।

वायु सेना अग्निवीर संगीतकार पदों के लिए चयन प्रक्रिया के तहत, उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के विभिन्न दौर से गुजरना होगा जिसमें संगीत वाद्ययंत्र बजाने में प्रवीणता परीक्षा, अंग्रेजी लिखित परीक्षा, शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी), अनुकूलनशीलता परीक्षण- II और उसके बाद मेडिकल परीक्षा शामिल होगी।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 
  • सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की आधिकारिक वेबसाइट - agnipathvayu.cdac.in. पर जाएं।
  • अब होम पेज पर अग्निवीर वायु इंटेक 01/2025 के लिए अग्निवीर वायु (संगीतकार) के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।  
  • अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • और आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें