एम्स मंगलगिरि में सीनियर रेजिडेंट पदों पर इस भर्ती अभियान के तहत 49 पदों को भरा जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू 16 नवंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा।
AIIMS Mangalagiri आवेदन शुल्क
एम्स मंगलागिरि में सीनियर रेजीडेंट पदों पर भर्ती के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये और एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। PwBD (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। आवेदन शुल्क बैंक खाते में एनईएफटी के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं है।
एम्स मंगलागिरी चयन प्रक्रिया
एम्स मंगलागिरी में सीनियर रेजीडेंट पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। एडमिन एंड लाइब्रेरी बिल्डिंग, एम्स मंगलागिरी, मंगलागिरी, गुंटूर जिला, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।