CNCI Recruitment रिक्तियों का विवरण
चितरंजन नेशनल कैंसर संस्थान में यह भर्ती अभियान 31 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 07 रिक्तियां विशेषज्ञ ग्रेड I के पद के लिए हैं, 15 रिक्तियां विशेषज्ञ ग्रेड II के लिए हैं, 08 रिक्तियां जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए हैं, और 01 रिक्ति प्रशासनिक चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए है।
CNCI Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी, एसटी और महिला वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
CNCI शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमडी/डीएनबी/समकक्ष पीजी डिग्री/एम.सीएच./एमएस/डीएनएम/डिप्लोमा/बीडीएस होना चाहिए।