फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS CRE 2023: एम्स में ग्रुप बी और सी के 3000 से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट कर दें अप्लाई

Fri, 01 Dec 2023 11:51 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS CRE 2023: देशभर के एम्स में ग्रुप बी और सी के 3,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आवदेन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अभी आवेदन कर दें।
विज्ञापन
AIIMS एम्स में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS CRE 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान आज, 1 दिसंबर को ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा (AIIMS CRE 2023) ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट creaiims.aiimsexams.ac.in या aiimsexams.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आज तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

एम्स कॉमन भर्ती परीक्षा 18 और 20 दिसंबर को देशभर के प्रमुख शहरों में आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड 12 दिसंबर 2023 को जारी किया जाएगा।

3000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान का लक्ष्य देशभर के एम्स में स्टेनोग्राफर, क्लर्क, असिस्टेंट इंजीनियर और अन्य ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों की कुल 3060 रिक्तियों को भरना है। वेतनमान, पात्रता मानदंड सहित अन्य विवरण जानने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 3000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2400 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, अधिसूचना 'सामान्य भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • लॉगिन करें, पद चुनें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें