फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पेपर फैक्ट्री में बंडल गिरने से दो महिला श्रमिकों की मौत, मिल में सुरक्षा मानदंडों की कमी

Fri, 19 Nov 2021 08:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के जामडोल गांव में एक पेपर मिल में हुई। पेपर मिल का मालिक घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को एक फैक्ट्री में ‘पेपर रोल’ का भारी बंडल गिर जाने से दो महिला मजदूरों की कुचल कर मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के जामडोल गांव में एक पेपर मिल में हुई। चाकुलिया थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि काम के दौरान महिला मजदूरों पर ‘पेपर रोल’ का एक बड़ा बंडल गिर गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि दोनों को घाटशिला के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की पहचान उर्मिला पातर (30) और सरस्वती पातर (50) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि कारखाने के श्रमिकों ने मिल में 'सुरक्षा मानदंडों की कमी' के लिए प्रबंधन को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें