फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, बचाने के लिए कूदी महिला ने भी गंवाई जान

Mon, 30 Aug 2021 04:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका

सार

झारखंड के दुमका जिले के एक गांव में तालाब में डूब रहे दो बच्चों को बचाने के लिए तालाब में कूदी उनमें से एक की मां की भी डूबने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह घटना हंसदिहा पुलिस थाना क्षेत्र के अलुबेदा गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार को बिमल मुर्मु (7) और राजकुमार हेम्ब्रम (6) यहां के एक तालाब में नहाने गए थे, लेकिन इस दौरान वह दोनों डूबने लगे।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों बच्चों को डूबते देखकर बिमल की मां सूरजमणि ने भी उन्हें बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन, वह भी डूबने लगी। 

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि सूरजमणि का शव पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से रविवार की शाम को ही तालाब से निकाल लिया था। लेकिन, दोनों बच्चों के शवों को सोमवार की सुबह ही निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें