फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पेड़ से टकराई कार, दोस्त को लेने जा रहे युवक की मौत

Mon, 30 Aug 2021 02:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस ने मृतक की पहचान चंद्रशेखर मेहरा के रूप में की है। बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जपला हैदरनगर मेन रोड पर देर रात हादसा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्त को जपला रेलवे स्टेशन से लेने जा रहा था, तभी कार पेड़ से टकरा गई और कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पहचान उंटारी रोड थाना क्षेत्र के नवगढ़ निवासी चंद्रशेखर मेहरा के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक चेंद्रशेखर बिहार के विक्रमगंज में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। रविवार की रात वे अपने दोस्त को लेने रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर के दोस्त सीआईएसएफ में नौकरी करते थे। बीती रात वे दिल्ली से वापस आ रहे थे। इसीलिए चंद्रशेखर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। 

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि रात में नींद की झपकी आने के कारण कार पेड़ से टकरा गई और हादसा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें