फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 60 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से किशोर की मौत; पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन फिर भी न बच सकी जान

Fri, 08 Dec 2023 11:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र की भदुआ पहाड़ी में सुबह करीब 11 बजे चार लड़के फल तोड़ने के लिए एक पहाड़ी पर चढ़ गए थे। इस दौरान एक लड़का करण भुइयां फिसल कर गिर गया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को 60 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बाहर निकाले जाने से पहले वह कम से कम पांच घंटे तक वहीं फंसा रहा। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र की भदुआ पहाड़ी में सुबह करीब 11 बजे चार लड़के फल तोड़ने के लिए एक पहाड़ी पर चढ़ गए थे। इस दौरान एक लड़का करण भुइयां फिसल कर गिर गया, अवैध खदान के 60 फीट गहरे गड्ढे में फंस गया। उन्होंने बताया कि वह गड्ढा झाड़ियों से ढका हुआ था  इस कारण अन्य तीनों लड़के उसे नहीं ढूंढ सके। 

उन्होंने इसके बाद, लोगों को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। पांच घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद शाम करीब चार बजे बच्चे को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें