फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में रद्द हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम, किसान आंदोलन में शामिल होंगे राहुल

Wed, 14 Feb 2024 10:45 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश, झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, एनएसयूआई प्रभारी कन्हिया कुमार और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुधवार को रंका में मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
MP Politics: Bharat Jodo Nyay Yatra - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण बुधवार को शुरू होने वाला था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली में किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए गए, जिस वजह से यहां कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। दरअसल, पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


झारखंड में रद्द हुआ कार्यक्रम
गढ़वा जिले के रंका में मनरेगा श्रमिकों के साथ निर्धारित बातचीत अब कांग्रेस के जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेता करेंगे। बुधवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ से गढ़वा जिले से झारखंड में प्रवेश करने वाले थे। 

कांग्रेस की प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया, 'मंगलवार की देर रात निर्णय लिया गया, जिसके बाद झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम को रद्द किया गया।' उन्होंने आगे कहा कि बाद में इस यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के अन्य नेता करेंगे मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश, झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, एनएसयूआई प्रभारी कन्हिया कुमार और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुधवार को रंका में मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी का शामिल होना तय है। 

झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी को एक विशेष उद्देश्य से दिल्ली जाना पड़ा। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पहला चरण दो फरवरी को शुरू हुआ था। इसके बाद छह फरवरी को राहुल गांधी ओडिशा में प्रवेश किए। 15 फरवरी को बिहार जाने से पहले दो दिन के लिए राहुल झारखंड में फिर से कार्यक्रम करने वाले थे। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी और इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें