फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: बाघमारा से BJP विधायक ढुलू महतो को बड़ी राहत, अदालत ने दुष्कर्म मामले में किया बरी

Tue, 13 Feb 2024 07:52 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद

सार

झारखंड के बाघमारा भाजपा विधायक ढुलू महतो को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया है। गौरतलब है कि एक महिला भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि नवंबर 2015 में एक गेस्ट हाउस में बुलाकर महतो ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
BJP MLA Dhulu Mahto - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड स्थित धनबाद जिले की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो को दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया है। धनबाद कोर्ट के न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा घटना का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाने के चलते आरोपी ढुलू महतो को बरी किया गया। 
विज्ञापन


अतिरिक्त लोक अभियोजक समित प्रकाश ने पत्रकारों से कहा कि शिकायतकर्ता मामले में मुकर गया। गौरतलब है कि एक महिला भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि नवंबर 2015 में एक गेस्ट हाउस में बुलाकर महतो ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। हाई कोर्ट के आदेश पर महतो के खिलाफ चार अक्टूबर, 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, मामले में उनका बयान 15 फरवरी, 2020 को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें