'संकरी गलियों में शोभायात्रा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता ट्रेलर'
जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि ट्रेलर नगालैंड में नेशनल परमिट के साथ रजिस्टर्ड है। इसका इस्तेमाल संकरी गलियों में शोभायात्रा के लिए नहीं किया जा सकता है। डीजे के साथ ट्रेल को जब्त कर लिया गया है। हमले पहले ही डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। कुछ लोगों के हित के लिए पूरे शहर को परेशान नहीं किया जा सकता है। ट्रेलर का दावा करने के लिए अब तक कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें:
रामनवमी की यात्रा में दिखा हिंदू-मुस्लिम भाईचारा: नारायणपुर में जुलूस पर बरसाए फूल, गले लगकर किया स्वागत
200 लाइसेंस प्राप्त अखाड़ा समितियां निकालेंगे शोभायात्रा
बंद के आह्वान के बारे में पूछे जाने पर विजया जाधव ने कहा कि प्रशासन को इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं और औद्योगिक शहर में स्थिति सामान्य है। धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा ने बताया कि करीब दो सौ लाइसेंस प्राप्त अखाड़ा समिति शुक्रवार को शहर में रामनवमी शोभायात्रा निकालेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सभी मार्गों का निरीक्षण
अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त जाधव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों सहित शोभायात्रा के सभी मार्गों का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
जमशेदपुर में ये हैं संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाके
मानगो, हनुमान मंदिर, मुंशी मोहल्ला मस्जिद, दाईगुट्टू और शास्त्री नगर जैसे इलाके अति संवेदनशील माने जाते हैं, जबकि खरंगझार, टेल्को, धतकीडीह और साकची संवेदनशील इलाके हैं।
सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी निगरानी: प्रभात कुमार, वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक
वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन ने शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए इन इलाकों में अस्थायी सीसीटीवी और नाइट विजन कैमरे लगाए हैं।