फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की कार्रवाई: वसूली और सरकारी काम में बाधा के डालने के मामले में लातेहार जिले में छापेमारी

Sun, 07 Nov 2021 08:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहर

सार

झारखंड के लातेहार जिले में एनआईए ने छापेमारी की है तो देवघर जिले में पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वसूली और सरकारी कार्यों में बाधा डालने के एक मामले में झारखंड के लातेहर जिले में छापेमारी की। एजेंसी ने रविवार को बताया कि जिले में दो स्थानों पर छापेमारी को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


देवघर जिले में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार
वहीं, देवघर जिले में कथित तौर पर साइबर अपराध में संलिप्त 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये छापेमारी देवीपुर, मधुपुर, पथरोल और मारगोमुंडा पुलिस थानों की सीमाओं के तहत की गई थी।

पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 16 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 16 पासबुक, एक चेकबुक, छह एटीएम कार्ड और 48 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए ने कोच्चि में माओवादी को गिरफ्तार किया

उधर, कोच्चि में एनआईए ने रविवार को एक माओवादी को साल 2016 में भाकपा (माओवादी) के हथियार प्रशिक्षण शिविर में उसकी कथित भागीदारी और गैरकानूनी संगठन की गतिविधियों का समर्थन करने और उन्हें आगे बढ़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किया गए शख्स का नाम आर राघवेंद्रन (32) है। वह तमिलनाडु के वेल्लोर जिले का रहने वाला है। सितंबर 2017 में केरल के मलप्पुरम में दर्ज किए गए इस मामले में अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें