फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में हादसा: 45 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के ट्रक से टकराई, तीन की मौत

Mon, 12 Sep 2022 04:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

दुर्घटना में चालक, सहायक और एक यात्री की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को 45 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब गोरहर थाना क्षेत्र के पतितिरी मोड़ पर एक बस ट्रक के पिछले सिरे से जा टकराई। बरही अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नजीर अख्तर ने बताया कि तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल से आ रहे थे और बिहार के गया की ओर जा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चालक, सहायक और एक यात्री की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें