फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: तीन कांग्रेस विधायकों का निलंबन वापस; पार्टी आलाकमान का जताया आभार, बोले- कुछ गलतफहमियां थीं

Fri, 28 Jul 2023 03:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड कांग्रेस के प्रमुख राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने तीन विधायकों को निलंबन मुक्त करने के मामले की अनुशंसा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की थी। उन्होंने उनके निलंबन को रद्द करने के लिए अपनी सहमति दी।
विज्ञापन
तीन विधायक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड कांग्रेस के प्रमुख राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने तीन विधायकों डॉ. इरफान अंसारी, नमन बिक्सल कोंगारी और राजेश कच्छप को निलंबन मुक्त करने के मामले की अनुशंसा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की थी। उन्होंने उनके निलंबन को रद्द करने के लिए अपनी सहमति दी। पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे का निर्देश निलंबन रद्द करने के लिए आया है और आज इसे लागू किया गया है। 

विज्ञापन

राजेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तीनों विधायकों को निलंबन मुक्त करने की अनुशंसा की गई थी जिस पर आज पार्टी आलाकमान ने तीनों को निलंबन मुक्त ककरने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस समय तीनों विधायकों को निलंबित किया गया था वह उस समय की बात थी। आज जब तीनों को निलंबन मुक्त किया गया है वह आज की बात है। 

वहीं, पार्टी आलाकमान द्वारा निलंबन मुक्त किए जाने के बाद तीनों विधायकों ने धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सब निर्दोष थे, अदालत ने भी हमें निर्दोष करार दिया है। इन विधायकों ने कहा कि कुछ भ्रम और गलतफहमियां थीं जो समाप्त हो गई है। तीनों विधायकों ने कहा कि आलाकमान के फैससे से राज्य में कांग्रेस और मजबूत होगी। 
 

नकदी बरामदगी मामले में गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने 31 जुलाई, 2022 को तीन विधायकों के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया था। पिछले साल 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के पंचला में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर पुलिस ने उनकी वाहन को रोका था। उनकी कार में करीब 49 लाख रुपये नकद पाए गए थे।
 
विज्ञापन

कांग्रेस ने तब भाजपा पर राज्य में उसकी गठबंधन सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि तीन विधायकों ने उन्हें झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की थी। अंसारी ने कहा, कुछ गलतफहमियां थी। अब सभी चीजें सुलझ गई हैं और मैं कांग्रेस में वापस आ गया हूं। झारखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें