फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में दर्दनाक हादसा: कोयले की खदान में अवैध खनन का शिकार हुए मजदूर, चार महिलाओं समेत पांच की मौत, अभी भी कई दबे

Tue, 01 Feb 2022 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद

सार

कोयले की खदान में 13 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां के धनबाद जिले के निरसा में सोमवार रात तीन खुली खदानों में अवैध कोयला खनन के दौरान खदान धसने से उसके मलबे में दबकर चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान दर्जन भर लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बचाव दलों ने मंगलवार दोपहर तक मलबे से चार शव निकाले हैं और अभी दर्जन भर लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर है तथा राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि पहली दुर्घटना ईसीएल की कापासाड़ा खदान में सोमवार शाम हुई। दूसरी दुर्घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की चाच विक्टोरिया खदान में रात में हुई जबकि तीसरी दुर्घटना मंगलवार सुबह गोपीनाथपुर खान में हुई।
विज्ञापन


धनबाद ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस अधीक्षक रेशमा ने बताया कि राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहा है लेकिन खदानों में फंसे लोगों के बारे में फिलहाल ठीक-ठीक कुछ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि तीनों खदानें लंबे समय से खाली पड़ी थीं और वहां अवैध खनन किया जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों खदानों में हुई दुर्घटना में अभी भी दर्जन भर से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, मलबे में दो से तीन दर्जन लोग भी दबे हो सकते हैं।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें