फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पटरी को उड़ाने के नौ घंटे बाद रेल यातायात बहाल, नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर किया था धमाका

Sun, 21 Nov 2021 03:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, धनबाद

सार

झारखंड के धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर धमाका करने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, तो कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान खूंटी जिले में भी पोस्टर चिपकाकर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 की है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक हुआ बाधित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच बदमाशों द्वारा रेल की पटरी को उड़ाने के नौ घंटे बाद रेल यातायात बहाल हुआ। रेलवे ट्रैक पर धमाका करने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए, तो कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इस दौरान खूंटी जिले में भी पोस्टर चिपकाकर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 की है। जिस समय रेल पटरी पर विस्फोट हुआ, उसके कुछ ही समय बाद मुंबई-हावड़ा मेल गुजरने वाली थी। प्रतिबंधित संगठन ने अपने शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस उर्फ किशन जी और उसकी कमांडर पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है।

उससे कुछ घंटे पहले घटना को अंजाम दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पटरी क्षतिग्रस्त होने की वजह से बड़काकाना-गढवा रेलखंड पर रेलगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया। इसके बाद सुबह लगभग 10:15 बजे तक मरम्मत कर इस रेलखंड पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व रेलवे के धनबाद मंडल के तहत उक्त स्थल पर माओवादियों द्वारा आहूत बंद के पूर्व हुए बम विस्फोट के बाद पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में पुलिस को और सतर्क कर दिया गया है। रेलवे के प्रवक्ता प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि विस्फोट से रेलवे पटरी को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा माओवादियों के बम विस्फोट में एक डीजल इंजन की ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हुई है। पटरी टूटने की वजह से डीजल लोकोमोटिव के दो पहिये पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर फिलहाल आवाजाही को रोक दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें