फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: यूपीआई व एप का सहारा लेकर लोगों को बना रहे थे अपना शिकार, पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार 

Sun, 03 Oct 2021 07:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 19 सिम, पांच एटीएम कार्ड व अलग-अलग बैंकों की चेकबुक व पासबुक बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस ने शनिवार को देवघर से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी साइबर अपराध संबंधी गतिविधियों में लिप्त थे। सभी लोग एप इंस्टाल करवाने से लेकर यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर जैसे तरीकों से लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधियों का यह गैंग कई लोगों को अपना निशाना बना चुका था। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 19 सिम, पांच एटीएम कार्ड व अलग-अलग बैंकों की चेकबुक व पासबुक बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पाथरोल और मनोहरपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमें इन सभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में छानबीन की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


इससे पहले पिछले महीने पुलिस ने देवघर जिले से ही करीब 70 लोगों को गिरफ्तार किया था, सभी पर साइबर अपराध में लिप्त रहने का आरोप है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें