फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: विधानसभा में भाजपा नेता सीपी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा 'टेंपो एजेंट'

Wed, 08 Sep 2021 08:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

  • सीपी सिंह के वक्तव्य के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कुछ कहा तो उन्होंने कहा कि 'टेंपो एजेंट मुझसे क्या बात करेगा'
  • स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के हस्तक्षेप के बाद सीपी सिंह ने अपना बयान वापस ले लिया
विज्ञापन
भाजपा नेता सीपी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को भाजपा नेता सीपी सिंह और बन्ना गुप्ता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सीपी सिंह के बयान को लेकर हंगामा हो गया।

विज्ञापन


सीपी सिंह के वक्तव्य के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कुछ कहा तो उन्होंने कहा कि 'टेंपो एजेंट मुझसे क्या बात करेगा।' इस पर सत्ता पक्ष पूरी तरह भड़क गया। सत्ता पक्ष के सभी विधायक-मंत्री वेल में आ गए और हंगाामा करने लगे।
 

हालांकि स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के हस्तक्षेप के बाद सीपी सिंह ने अपना बयान वापस ले लिया। बाद में स्पीकर ने उसे कार्यवाही से हटा दिया। इसके बाद भाजपा के विधायकों सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया और वे सभी बाहर निकल गए। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन

 

सत्ता पक्ष के वक्तव्य के दौरान भाजपा विधायकों ने किया हंगामा
इससे पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। इसमें भाकपा माले के विनोद सिंह, कांग्रेस प्रदीप यादव, इरफान अंसारी, सत्ताधारी दल के सुदिव्य सोनू ने अपना पक्ष रखा। इन्होंने जब तक बजट पर अपना भाषण दिया, भाजपा विधायक वेल में ही रहे और नारेबाजी करते रहे। इसके बाद अनुपूरक बजट पर बोलने की बारी सीपी सिंह की थी। जैसे ही सीपी सिंह बोलने के लिए खड़े हुए कांग्रेस और झामुमो के विधायकों ने मेज थपथपाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें