फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सीबीआई करेगी विनय महतो हत्याकांड की जांच, हाईकोर्ट ने आठ महीने में रिपोर्ट सौंपने को कहा

Thu, 07 Jul 2022 10:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड की राजधानी रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र विनय महतो 5 फरवरी, 2016 को शिक्षकों के आवासीय क्वार्टर के बाहर परिसर में मृत पाया गया था।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी। झारखंड उच्च न्यायालय ने गुरुवार को इस मामले में मृतक छात्र के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने गुरुवार को विनय महतो हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने जांच एजेंसी को आठ माह में घटना की जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र विनय महतो 5 फरवरी, 2016 को शिक्षकों के आवासीय क्वार्टर के बाहर परिसर में मृत पाया गया था। आवासीय क्वार्टर के बाहर पाए जाने के बाद विनय को गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। 

इसके बाद विनय महतो के पिता मनबहल महतो ने 2018 में झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर की थी जिसमें उनके बेटे विनय की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की गई थी। मनबहल महतो ने उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में उल्लेख किया कि पुलिस द्वारा की गई जांच में अनियमितता बरती गई थी और पुलिस ने सही से जांच नहीं की। उन्होंने कहा कि जांच में कई खामियां हैं जिन पर जांच अधिकारी ने गौर नहीं किया है। पुलिस ने हत्या के लिए एक शिक्षक और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच पूरी की।
विज्ञापन


पिछले साल अक्टूबर में, उच्च न्यायालय ने इस मामले में राज्य सरकार को एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था जिसमें बताया गया था कि 2016 से बिनय महतो हत्याकांड को सीबीआई को क्यों नहीं सौंपा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें