फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रुर्बन मिशन की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड टॉप पर तो ओवरऑल मिला आठवां स्थान, जानें सब कुछ

Thu, 07 Jul 2022 08:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आधिकारिक बयान के मुताबिक, झारखंड ने जारी ओवरऑल रैंकिंग में भी सुधार किया है। जिसके चलते झारखंड ने ओवरऑल रैंकिंग में आठवें पायदान पर अपनी स्थिति बनाने में सफलता प्राप्त की है। जून में लगातार प्रत्येक क्षेत्रों में हुए बेहतर कार्य के कारण झारखंड के रैंक में परिवर्तन आया है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत जून महीने की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड ने पहला स्थान प्राप्त किया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जून की डेल्टा रैंकिंग जारी की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस बाबत एक आधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी की है। विज्ञप्ति के मुताबिक, डेल्टा रैंकिंग में झारखंड जून महीने में 76.19 स्कोर के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन


आधिकारिक बयान के मुताबिक, झारखंड ने जारी ओवरऑल रैंकिंग में भी सुधार किया है। जिसके चलते झारखंड ने ओवरऑल रैंकिंग में आठवें पायदान पर अपनी स्थिति बनाने में सफलता प्राप्त की है। जून में लगातार प्रत्येक क्षेत्रों में हुए बेहतर कार्य के कारण झारखंड के रैंक में परिवर्तन आया है। डेल्टा रैंकिंग में, राज्य ने पिछले महीने की तुलना में अपने स्कोर में 1.93 का सुधार किया है, जो कि 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक सुधार है।

केंद्र ने स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने, बुनियादी सेवाओं को बढ़ाने और सुनियोजित रूर्बन क्लस्टर बनाने के उद्देश्य से 2016 में मिशन शुरू किया था। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन ने कहा कि जो झारखंड की ताजा रैंक से पता चलता है कि प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर काम करने के कारण ही ये सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि रूर्बन मिशन के तहत लगातार अच्छा कार्य किया जा रहा है और राज्य स्तर पर कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जा रही है।
विज्ञापन


राज्य मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जून महीने के लिए डेल्टा रैंकिंग जारी की है। इसमें डेल्टा रैंकिंग में झारखंड देश भर में पहले स्थान पर है और समग्र रैंकिंग में आठवें नंबर पर है। राज्य मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने आगे कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रूर्बन मिशन के तहत योजनाओं को लागू करने में विभाग सफल रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हमारा लक्ष्य रूर्बन मिशन से हर गांव और हर एक परिवार को लाभ पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें