फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: खेत में गर्भवती महिला का जला हुआ शव मिला, पति और जेठानी के खिलाफ पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

Wed, 09 Nov 2022 10:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

शिकायत के अनुसार, मृतका का पति दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग करता था और इसके लिए वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। उसने (मृतका) कथित तौर पर अपने पति और उसकी भाई को आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ा था। 
विज्ञापन
मृतक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुधवार को धान के खेत में एक चार माह की गर्भवती महिला का अधजला शव मिला है। 

विज्ञापन


मृतका के पिता ने उसके पति  और उस आदमी की भाभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मंगलवार की रात 24 वर्षीय महिला को आग के हवाले करने से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। प्राथमिकी के आधार पर मृतका के पति (28 वर्षीय) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

शिकायत के अनुसार, मृतका का पति दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग करता था और इसके लिए वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। उसने (मृतका) कथित तौर पर अपने पति और उसकी भाई को आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ा था। इसके बाद उसने उसे किसी से भी इसका खुलासा न करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


मृतका और उसके पति की इसी साल मार्च में शादी हुई थी। सरायकेला थाना प्रभारी निरीक्षक राम अनूप महतो ने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें