फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Corona: पाबंदियों में ढील की शुरुआत, शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला, जानिए किसे-किसे मिली अनुमति

Mon, 31 Jan 2022 10:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राज्य सरकार ने जिम खोलने की इजाजत दे दी है। साथ ही रात 8 बजे तक की व्यवस्था यथावत रखने का फैसला किया है। बाजार 8 बजे के बाद बंद रहेंगे। शादी समारोह में 200 लोगों की उपस्थिति की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में कोरोना की वजह से लगाई गई पाबंदियों में ढील देने की शुरुआत हो गई है। झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में सोमवार को 17 जिलों में कक्षा एक से ऊपर के सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला किया गया है। सात जिलों में कक्षा 9 से ऊपर के क्लास के शिक्षण संस्थान खुलेंगे। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा शामिल हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि बैठक में फैसला किया गया कि राज्य में स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन दर्शकों को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी कोचिंग संस्थान भी खुलेंगे। इसके अलाव जू, पार्क, जिम ,स्टेडियम, प्ले ग्राउंड, क्लब और सिनेमा हॉल को भी खोलने का फैसला किया गया है।

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने जिम खोलने की इजाजत दे दी है। साथ ही रात 8 बजे तक की व्यवस्था यथावत रखने का फैसला किया है। बाजार 8 बजे के बाद बंद रहेंगे। शादी समारोह में 200 लोगों की उपस्थिति की इजाजत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें