फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में लॉकडाउन: सातवीं बार बढ़े प्रतिबंध लेकिन राहतें भी दी गईं, पाइए पूरी जानकारी

Wed, 09 Jun 2021 05:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड सरकार ने मिनी लॉकडाउन को 16 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। जमशेदपुर के अलावा बाकी 23 जिलों में राहतें देने का फैसला किया गया है। इन जिलों में दुकानों के खुलने का समय भी बढ़ाया गया है और सलून खोलने की अनुमति भी दे दी गई है। हालांकि, मॉल, सिनेमाघर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्कूल-कॉलेज आदि पहले की तरह बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते झारखंड सरकार ने राज्य में मिनी लॉकडाउन को सातवीं बार बढ़ाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। इसमें एक ओर वीकेंड लॉकडाउन को लागू करने का फैसला लिया गया तो दूसरी ओर मिनी लॉकडाउन को 16 जून तक के लिए बढ़ा गिया गया।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में शनिवार शाम पांच बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को राहत रहेगी। जमशेदपुर के अलावा बाकी जिलों में दुकानों के खुलने के समय में दो घंटे का इजाफा किया गया है। अब 23 जिलों में दुकानें दोपहर चार बजे तक खुल सकेंगी। 



 

विज्ञापन

जानिए कब-कब लगाया गया मिनी लॉकडाउन

  1. 22 अप्रैल से 29 अप्रैल
  2. 30 अप्रैल से पांच मई
  3. छह मई से 13 मई
  4. 14 मई से 27 मई
  5. 28 मई से तीन जून
  6. चार जून से 10 जून
  7. 11 जून से 16 जून (वर्तमान)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें