फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: बंद के बाद भी नवोदय विद्यालय में गुपचुप चल रही थी क्लास, 11 बच्चों समेत 23 को हुआ कोरोना

Wed, 12 Jan 2022 09:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सरकार की ओर से सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ व 10 की कक्षाएं संचालित हो रहीं थीं। 
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लगाई गई पाबंदियों के बीच घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर प्रदेश सरकार की ओर से स्कूल बंद किए जाने के आदेश के बाद भी लोहरदगा स्थित नवोदय विद्यालय में गुपचुप रूप से कक्षाएं चल रही थीं। स्कूल जाने वाले छात्रों की कोरोना जांच की गई तो 11 संक्रमित मिले, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इन 11 छात्रों समेत नवोदय विद्यालय में एक साथ कुल 19 लोग संक्रमित मिले। पिछले दो दिनों में स्कूल में संक्रमितों की संख्या 23 हो चुकी है। 

विज्ञापन


10वीं व 12वीं के हैं छात्र
जानकारी के मुताबिक, स्कूल बंद करने के आदेश के बाद भी 10वीं व 12वीं की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। मंगलवार को जब छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई तो सात विद्यार्थी व 12 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इसके अलावा सोमवार को भी चार छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विद्यालय समिति व जिला प्रशासन की सहमति से चल रही थीं कक्षाएं
नवोदय विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देश व जिला प्रशासन की सहमति के बाद ही यहां कक्षाएं चल रही थीं। हालांकि, कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से विद्यालय का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। अगले आदेश तक कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें