फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दुमका में एक और वारदात, पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Sep 2022 08:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका

सार

नगर पुलिस स्टेशन के ASI अनिरुद्ध मिश्रा ने बताया कि हमें एक सूचना मिली थी कि एक लड़के ने फांसी लगा ली है, लेकिन जब मौके पर जाकर पड़ताल की गई तो लोगों ने बताया कि उसको मारा गया है। फिलहाल, फोरेंसिक टीम मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
किशोर का शव मिला। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका में अंकिता को जलाकर मारने और एक नाबालिग की रेप के बाद हत्या के मामलों को लेकर लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक एक और घटना ने तहलका मचा दिया है। बताया जा रहा है कि दुमका में एक और किशोर का शव पेड़ से लटका मिला है।  दुमका पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि किशोर ने आत्महत्या की है या उसे मारकर लटका दिया गया है। फिलहाल पुलिस का बस इतना ही कहना है कि जांच चल रही है। सभी तथ्यों और अन्य विवरणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस की जानकारी के मुताबिक, मामला दुमका के नगर थाना क्षेत्र के गिधनी गांव का है। यहां बुधवार को एक किशोर का शव पेड़ पर कथित रूप से फांसी के फंदे से लटका मिला। दुमका के अनुमंडल पुलिस अधिकारी नुर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि मृतक की पहचान दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र मोहनपुर गांव के निवासी साहिल सोरेन के रूप में हुई है। वह गिधनी में एक किराये के मकान में अपने भाई-बहनों और नानी के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि साहिल दुमका के बाल सैनिक स्कूल में 10 वीं कक्षा का छात्र था।

वहीं, नगर पुलिस स्टेशन के ASI अनिरुद्ध मिश्रा ने बताया कि हमें एक सूचना मिली थी कि एक लड़के ने फांसी लगा ली है। लेकिन, जब मौके पर जाकर पड़ताल की गई तो लोगों ने बताया कि उसको मारा गया है। फिलहाल, फोरेंसिक टीम मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन


एक के बाद एक वारदातों से मचा हड़कंप
इससे पहले 23 अगस्त को शाहरुख नाम के आरोपी ने कथित तौर पर एक 16 वर्षीय लड़की पर उसके कमरे की खिड़की के बाहर से पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। किशोरी ने 28 अगस्त को दम तोड़ दिया था। इसके बाद 28 अगस्त को रांची में एक 15 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 26 वर्षीय व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार करने की भी खबर सामने आई थी। दोनों मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि इन मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें