फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : रामगढ़ जिले में दो सड़क हादसे, नाबालिग समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Thu, 16 Sep 2021 06:28 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रामगढ़

सार

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक बस से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा रामगढ़-गोला मेन रोड पर हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
accident- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिलाओं और एक नाबालिग समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में एक बस से कार की आमने-सामने की टक्कर हुई थी। जिसके बाद कार में आग लगने से उसमें सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि हादसा रामगढ़-गोला मेन रोड पर सुबह करीब आठ बजे के आसपास हुआ। पुलिस ने कहा कि बस ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे शीघ्र ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सड़क हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक किशोर की मौत हुई है।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के कुछ घंटे बाद जिले के बोंगाबार गांव के पास राजमार्ग के एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें