फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: बोकारो में स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत 

Tue, 28 Sep 2021 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

किथाइसेनक्रुप्प एलेवेटर कंपनी के तीन मजदूर मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद ओसामा व मोहम्मद सुल्तान सोमवार को पहुंचे थे। मरम्मत के दौरान तीनों नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोकारो के वेदांता ईएसएल स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। यहां किथाइसेनक्रुप्प एलेवेटर कंपनी के तीन मजदूरों की मौत हो गई। कंपनी ने मंगलवार को तीनों मजदूरों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना लिफ्ट की मरम्मत के दौरान हुई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, वेदांता ईएसएल स्टील प्लांट में लिफ्ट में खराबी आ गई थी। इसी की मरम्मत करने के लिए किथाइसेनक्रुप्प एलेवेटर कंपनी के तीन मजदूर मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद ओसामा व मोहम्मद सुल्तान सोमवार को पहुंचे थे। मरम्मत के दौरान तीनों नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरम्मत के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी नियमों का ध्यान नहीं रखा गया। इसी चूक की वजह से हादसा हुआ, जिसमें तीनों मजदूरों की मौत हुई। 

घटना के बाद चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी ने बताया कि यह बड़ी घटना है, जिसकी पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। उधर, हादसे का पता चलते ही मंगलवार को पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की ओर से बयान दिया गया है कि कर्मचारियों की सुरक्षा में चूक हुई कि नहीं या फिर हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें