फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : धनबाद में जीटी रोड पर एक कार शोरूम पर दो बदमाशों ने फेंके हथगोले, पुलिस जांच जारी

Tue, 28 Sep 2021 12:48 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, धनबाद

सार

झारखंड पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और जांच की जा रही है। शोरूम के मालिक दीपक सांवरिया ने संवाददाताओं को बताया कि दो सप्ताह पहले उन्हें एक कुख्यात गिरोह के सदस्य का धमकी भरा फोन आया था।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद में जीटी रोड स्थित एक कार शोरूम में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने हथगोले फेंके। बारबड्डा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि घटना में शोरूम के परिसर में खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

फेस मास्क पहने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने शोरूम पर दो हथगोले फेंककर वहां से फरार हो गए। धनबाद शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामकुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनोज स्वर्गयारी, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमर कुमार पांडे, और बारबड्डा और गोविंदपुर थाने के प्रभारी अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और जांच की जा रही है। शोरूम के मालिक दीपक सांवरिया ने संवाददाताओं को बताया कि दो सप्ताह पहले उन्हें एक कुख्यात गिरोह के सदस्य का धमकी भरा फोन आया था।

विज्ञापन

छह महीने पहले इसी गिरोह के सदस्यों ने उससे पैसे की मांग की थी और भुगतान नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। दीपक सावरिया और उनके भाई सुनील को जिला पुलिस प्रशासन ने सिक्योरिटी गार्ड दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें