फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में चार दिन पहले लापता हुए विमान की तलाश फिर शुरू, खराब मौसम के कारण रोका गया था अभियान

Fri, 23 Aug 2024 01:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान को गुरुवार शाम छह बजे रोक दिया गया था।
विज्ञापन
लापता विमान की तलाश। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के सोनारी हवाई अड्डे से मंगलवार को उड़ान भरने के बाद लापता हुए दो सीट वाले विमान का पता अभी तक नहीं चल सका है। आज एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान को गुरुवार शाम छह बजे रोक दिया गया था। गौरतलब है, विमान का भले ही पता न लगा हो, मगर दो सीटों वाले विमान में सवार प्रशिक्षु पायलट और उसके प्रशिक्षक का शव कल चांडिल बांध में मिला था।

19 सदस्यीय दल ने शुरू किया खोज अभियान
अधिकारी ने बताया, 'सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के अनुरोध पर विशाखापत्तनम से यहां पहुंचे भारतीय सेना के 19 सदस्यीय दल ने लापता प्रशिक्षक विमान का पता लगाने के लिए खोज अभियान फिर से शुरू कर दिया है। हमें खराब मौसम के कारण कल शाम छह बजे तलाशी अभियान को रोकना पड़ा था।'
विज्ञापन


दो शव बरामद
मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि विमान फ्लाइंग स्कूल अलकेमिस्ट एविएशन का सेसना 152 बताया जा रहा है। विमान ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इसमें एक पायलट और एक प्रशिक्षु सवार था, जिनके शव बरामद किए जा चुके हैं। 



अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षु पायलट सुब्रोदीप दत्त और पायलट कैप्टन जीत सत्रु आनंद के शवों का पोस्टमार्टम जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जाएगा। बता दें दत्त आदित्यपुर के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें