फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal Mining: झारखंड के साहिबगंज में अवैध खनन की जांच में तेजी; पंकज मिश्रा समेत आठ लोगों पर CBI केस दर्ज

Wed, 22 Nov 2023 10:39 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज

सार

झारखंड के साहिबगंज में सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। नींबू पहाड़ क्षेत्र में अवैध खनन मामले में सीबीआई ने पंकज मिश्रा समेत कुल आठ लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
साहिबगंज अवैध खनन मामले में सीबीआई केस दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) झारखंड के साहिबगंज में अवैध खनन मामले की जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आठ लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सीबीआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि कार्रवाई शिकायतकर्ता बिजय हांसदा को धमकी देने के मामले में इन लोगों पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


किन लोगों पर दर्ज हुआ मामला, कहां हो रही प्राकृतिक संपदा की चोरी
रिपोर्ट के मुताबिक पूरा मामला अवैध खनन से जुड़ा है। सीबीआई ने पंकज मिश्रा के अलावा पवित्र कुमार यादव, संजय यादव और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने इन लोगों पर कथित तौर पर साहिबगंज (झारखंड) में प्राकृतिक संपदा की चोरी के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

मुख्य गवाह को धमकी देने का आरोप, सीबीआई ने मामला दर्ज किया
नींबू पहाड़ इलाके में अवैध उत्खनन मामले पर आई रिपोर्ट्स के अनुसार उस इलाके से पत्थर का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। पूरा मामला लगभग एक हजार करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस पर नकेल कसने की आवाज उठाने वाले स्थानीय लोगों को धमकी दिए जाने की बातें भी सामने आ चुकी हैं। मुख्य गवाह बिजय हांसदा ने इस मामले में धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपनी गवाही से पलट चुका है। हांसदा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दो केंद्रीय एजेंसियों को पूरे मामले की जांच का जिम्मा
बता दें कि बिजय हांसदा साहिबगंज में हो रही कथित चोरी के मामले में मुख्य गवाह थे, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय की जांच शुरू होने से पहले ही मुख्य गवाह का पलटना केंद्रीय जांच एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अवैध खनन मामले में अब ईडी पूरे मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है। करीब 1000 करोड़ रुपये के इस मामले में जल्द ही जांच टेकओवर करने कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हाईप्रोफाइल मामला, लगभग 1000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप
साहिबगंज अवैध खनन को लेकर मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही ईडी इस मामले में झारखंड पुलिस की भूमिका की जांच भी करेगी। आरोप गवाहों को धमकी दिए जाने का लगा है। दो केंद्रीय एजेंसियों की जांच के बीच इस मामले में सियासी पेंच भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्य गवाह विजय हांसदा नींबू पहाड़ गांव के प्रधान हैं। आरोपियों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा जैसे हाईप्रोफाइल लोगों के नाम शामिल हैं। इन लोगों पर सत्ता का दुरुपयोग कर अवैध खनन कराने और आर्थिक लाभ कमाने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें