फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जमशेदपुर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, जमशेदपुर

सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि 16 नवंबर को साकची बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में विजय मुखी (30) की गिरफ्तारी के बाद गिरोह का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमशेदपुर में एक मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से चोरी की नौ मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि 16 नवंबर को साकची बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में विजय मुखी (30) की गिरफ्तारी के बाद गिरोह का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इससे पहले सलगाझुरी के सूरज हो ने दोपहिया वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद छापेमारी की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तारी की गई।

मुखी से पूछताछ के बाद गिरोह के एक और सदस्य के बारे में बताया। उसकी पहचान कदमा के सोनू करुआ (23) के रूप में हुई। उसे भी गिरफ्तार किया गया। उसकी तफ्तीश के बाद चोरी की आठ और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। कौशल ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें