फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पति ने की गला घोंट कर पत्नी की हत्या, दूसरी महिला से संबंध होने के शक से परेशान था आरोपी

Mon, 27 Sep 2021 09:38 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी संजीव कुमार ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लगातार उसपर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का शक कर रही थी। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। 22 सितंबर की रात इसको लेकर विवाद हुआ और फिर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग शहर के मटवारी में पत्नी के शक करने से परेशान होकर पति ने उसे गला दबाकर हत्या कर दी। इतना नहीं पत्नी के शव को ठिकाना लगाने के लिए आरोपी पति ने अपनी कार में लाश डालकर बिहार के औरंगाबाज जिले से सटे जंगलों में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। हजारीबाग की कोर्रा पुलिस ने औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना के पुलिस की मदद से बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी संजीव कुमार ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पैतृक घर आरा (बिहार) है। उसकी शादी समस्तीपुर में पूजा सिंह से वर्ष 2010 में हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। वर्तमान में वह हजारीबाग के मटवारी में अपने आवास में रहकर जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। संजीव सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी पूजा उस पर बराबर किसी महिला के साथ होने का शक करती थी। इससे दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इससे वह तंग आकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया

विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी की हत्या की
22-23 सितंबर की रात जब खाना खाकर सभी सोने गए तो बेड पर भी शक जताते हुए पत्नी ने चर्चा शुरू कर दी। गुस्से में संजीव ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।  हालांकि, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने औरंगाबाद के मुफस्सिल पुलिस की मदद लेते हुए उस ठिकाने से संजीव सिंह की पत्नी पूजा सिंह का शव भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें