फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन तमंचे बरामद; जंगल की घेराबंदी के साथ तलाशी अभियान जारी

Mon, 15 Jan 2024 05:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: झारखंड के चतरा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन तमंचे बरामद हुए हैं। वहीं, वन क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है।  
विज्ञापन
सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़ (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने की जवाबी कार्रवाई
चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षाबल जिले के कुंडा के अंगारा जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्यों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। 
विज्ञापन

वन क्षेत्र की घेराबंदी की गई: पुलिस अधीक्षक
मुठभेड़ राजधानी रांची से करीब 240 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। टीएसपीसी प्रतिबंधिति भाकपा (माओवादी) से टूटा हुआ गुट है। एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशेष जगुआर के जवानों की संयुक्त टीम के द्वारा चलाया जा रहा था। टीएसपीसी के सदस्य भागने में कामयाब रहे। अधिकारी ने कहा, वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। अभियान जारी है। मौके से तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें