माओवादियों की साजिश नाकाम
इस बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेसाबंद और जोजोहातु गांव के बीच जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाया।. इसका वजन करीब पांच किलोग्राम था और बम निरोधक दस्ते ने इसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
आजीवन कारावास की सजा काट रहे 56 दोषी होंगे रिहा
वहीं, राज्य सरकार ने कुल 109 मामलों की समीक्षा के बाद बुधवार को राज्य भर की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 56 दोषियों को रिहा करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बोर्ड की इस 30वीं बैठक में सोरेन ने रिहा किए गए कैदियों की निरंतर ट्रैकिंग और निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया और अधिकारियों को उनके उचित पुनर्वास की दिशा में काम करने, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।