फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime news: पानी की बोतल के लिए आर्मी के जवानों ने मचाया उत्पात, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 10 Oct 2022 11:32 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

चारों जवानों को बेकाबू होता देख मामले की सूचना पुलिस के सीनियर अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर थाने से भारी पुलिसबल के अलावा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद चारों को कंट्रोल में किया जा सका।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए मारपीट करने वाले चारों आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के एक होटल में पानी की बोतल को लेकर आर्मी के जवानों ने होटल में जमकर बवाल किया। यहां होटल के मालिक के साथ अभ्रदता की गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी आर्मी के जवान उलझ गए और उनके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस की गिरफ्त में आए चारों के खिलाफ वाहनों में तोड़फोड़, सरकारी हथियार छीनने का प्रयास करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में धनबाद में तैनात एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। 
विज्ञापन


पानी की बोतल खरीदने को लेकर होटल में हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा
जानकारी के मुताबिक, बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बेड़नीमोड़ स्थित लक्ष्मण होटल में पानी का बोतल लेने को लेकर मालिक से चारों की कहासुनी हो गई। जिसके बाद चारों ने होटल में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इन्होंने होटल वालों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि ये सभी पुलिस से भी भिड़ गए और उनके साथ मारपीट की। 

चार जवानों को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल बुलाना पड़ा
पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई और मामले की सूचना पुलिस के सीनियर अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर थाने से भारी पुलिसबल के अलावा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद चारों को कंट्रोल में किया जा सका। 
विज्ञापन


देश और पुलिस सेवा में रहते हुए तोड़ा कानून, कार्रवाई जरुरी
थाना प्रभारी अंकित पांडेय ने बताया कि इन सभी जवानों ने देश सेवा और पुलिस सेवा में रहते हुए अनुशासन को तोड़ा है। कानून सभी के लिए बराबर होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें