फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhiraj Sahu: कांग्रेस सांसद धीरज साहू से 11 घंटे पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने फिर किया तलब

Sat, 10 Feb 2024 08:47 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची / नई दिल्ली

सार

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 11 घंटे तक पूछताछ की। मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में ईडी के अधिकारी धीरज साहू पर दर्ज मामलों की जांच कर रहे हैं। ईडी ने उन्हें 11 फरवरी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद धीरज साहू से ईडी के अधिकारियों ने पूछे कठिन सवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए, उनसे 11 घंटे तक पूछताछ हुई। ईडी के अधिकारियों ने धीरज साहू को रविवार 11 फरवरी को भी पेश होने का निर्देश दिया है। साहू को शनिवार सुबह करीब 11 बजे रांची में ईडी के दफ्तर में प्रवेश करते हुए देखा गया।
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने इसी मामले में हाल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। ईडी झारखंड के कथित भूमि धोखाधड़ी मामले की जांच कर रहा है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ जांच चल रही है।

हेमंत सोरेन के आवास से कार जब्त हुई
कांग्रेस सांसद से पूछताछ के बारे में ईडी के अधिकारियों ने कहा कि ईडी सोरेन के साथ उनके कथित संबंधों की पड़ताल कर रही है। एक लक्जरी कार के संबंध में भी साहू का बयान दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि ईडी ने पिछले महीने तलाशी के दौरान दिल्ली में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास से यह कार जब्त की थी। अधिकारियों के अनुसार, ईडी को दक्षिणी दिल्ली में झारखंड सरकार की तरफ से पट्टे पर दी गई संपत्ति में कार की चाबी मिली। वहां छापेमारी पूरी होने के बाद वे वाहन को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों से भी पूछताछ
अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू भी झारखंड में कथित अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में ईडी की रडार पर हैं। दोनों पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए। ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी धीरज प्रसाद से कई घंटों तक पूछताछ की थी।

सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था
48 वर्षीय सोरेन को कथित अवैध भूमि अधिग्रहण और कब्जे के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उस दिन औपचारिक रूप से गिरफ्तार होने से पहले सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। इससे पहले बीते दिसंबर में आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी की थी और 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। कंपनी के प्रमोटर्स कांग्रेस विधायक के परिवार से थे। सोरेन ने राजनीतिक एजेंडे और प्रतिद्वंद्विता के साथ कार्रवाई को अंजाम देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें