फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Murder: व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर 

Thu, 30 Jun 2022 09:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदित्यपुर

सार

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए और सिंह को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के औद्योगिक शहर आदित्यपुर में तीन हमलावरों ने एक 52 वर्षीय व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के बहनोई कन्हैया सिंह बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक आवासीय भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में घुसने ही वाले थे कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए और सिंह को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


आदित्यपुर थाने के प्रभारी अधिकारी राजन कुमार के अनुसार, पीड़ित के चालक ने पुलिस को बताया कि उसने तीन लोगों को देखा था, सभी चेहरे ढके हुए थे। वे इमारत से भाग रहे थे, जब वह नीचे सिंह की कार पार्क कर रहे थे। अधिकारी ने यह भी कहा कि हत्यारों की पहचान कर ली गई है। हम मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हत्यारों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

इस बीच सरायकेला-खरसावां जिले के इचागढ़ निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे अरविंद कुमार सिंह के समर्थक और अन्य स्थानीय राजनीतिक नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिन में सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से कुछ ने कहा कि पिछले तीन महीनों में आदित्यपुर में हत्या की लगभग दस घटनाएं हुई हैं, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें