फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: चाईबासा में माओवादियों ने किया आईईडी विस्फोट, चपेट में आया नाबालिग, अस्पताल में भर्ती

Tue, 24 Jan 2023 04:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

अधिकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब अराहटा गांव के पास भाकपा (माओवादियों) ने विस्फोट किया। इसकी चपेट में एक तेरह वर्षीय लड़का आ गया। 
विज्ञापन
आईईडी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक नाबालिग घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब अराहटा गांव के पास भाकपा (माओवादियों) ने विस्फोट किया। इसकी चपेट में एक तेरह वर्षीय लड़का आ गया। 

गोइलकेरा पुलिस थाने के प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के लिए  स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।  इससे पहले पिछले साल नवंबर और दिसंबर में जिले में भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने दो अलग-अलग आईईडी विस्फोट किए थे, जिनमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी।

आज की घटना ऐसे समय में हुई, जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घटनास्थल से करीब 30 से 35 किलोमीटर दूर चाईबासा जिला मुख्यालय में हैं। मुख्यमंत्री 'खतियान जौहर' यात्रा में हिस्सा लेने से पहले जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें