फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'मैंने पहले ही कहा था कि सोरेन परिवार...', झामुमो और कांग्रेस के अस्तित्व खोने पर BJP ने कही ये बात

Wed, 14 Feb 2024 12:45 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर

सार

निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने ट्वीट किया था कि कुछ विधायक संपर्क में हैं। झामुमो और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो देंगे। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने सभी से मेरा ट्वीट संभालकर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को पत्रकारों से बात। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन-चार साल के दौरान हमने दो चीज का वादा किया था। पहला यह था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल जाएंगे, जो पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन




दुबे ने कहा, 'मैंने पहले ही कहा था कि सोरेन परिवार को जेल भेजा जाएगा, वो तो हो गया। कुछ लोग ही बचे हैं बस। मैंने ट्वीट किया था कि कुछ विधायक संपर्क में हैं। झामुमो और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो देंगे। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने सभी से मेरा ट्वीट संभालकर रखने के लिए कहा है, क्योंकि साल 2024 में, झारखंड में न तो झामुमो और न ही कांग्रेस दिखाई देगी। झामुमो तीन-चार टुकड़ों में टूट जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें