फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन की पहली बर्फबारी: अमरनाथ धाम, जोजिला दर्रा और साधना टॉप पर हिमपात, कश्मीर में मौसम हुआ सुहावना

Mon, 11 Oct 2021 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ताजा हिमपात बाबा अमरनाथ की गुफा, जोजिला दर्रा और साधना टॉप पर हुआ है। बर्फबारी के चलते पर्यटकों में काफी उत्साह है। 
विज्ञापन
सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। ताजा हिमपात बाबा अमरनाथ की गुफा, जोजिला दर्रा और साधना टॉप पर हुआ है। बर्फबारी के चलते पर्यटकों में काफी उत्साह है। उधर, जम्मू जिले में रविवार देर रात मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। गरज के साथ बारिश भी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ेंः- भय और आक्रोश से भरा मन: कश्मीर से जम्मू लौटे 70 फीसदी कर्मचारी, बोले- 90 जैसे हालात बनाए जा रहे हैं    
विज्ञापन


उधर, तेज हवा के चलते बिजली भी गुल हो गई, जो कई घंटे तक ठप भी रही। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने खराब मौसम के संबंध में पहले की चेतावनी जारी कर दी थी कि 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें