फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस भर्ती के लिए तैयार होंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। युवाओं को सेना, अर्र्धसैनिक बल और पुलिस भर्ती के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए जम्मू जिले के नौ सीमावर्ती ब्लॉकों के 70 युवाओं (युवक और युवतियां) को भर्ती के लिए भौतिक और अकादमिक कौशल बढ़ाया जाएगा। जिला युवा प्रशिक्षण व सशक्त केंद्र (सी-डीवाईटीई) में मिशन यूथ के तहत तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए सुरक्षाबल भर्ती में अवसर बढ़ाना है।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों में राजस्व सब डिवीजन जम्मू-साउथ, आरएस पुरा, मढ़, अखनूर, खौड़ और चौकी चौरा से युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला जम्मू में 13 से 17 दिसंबर 2021 के पहले सी-डीवाईटीई बैच में 18 से 30 वर्ष की आयु के 70 युवाओं को लिया जाएगा। इसके लिए युवाओं से 10 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। उन्हें आवेदन निकटतम ब्लॉक विकास कार्यालय (बीडीओ) या संबंधित ई-मेल पर ऑनलाइन भेजने होंगे। दस्तावेजों में अकादमिक प्रमाणपत्र, आईडी कार्ड/ऱाशन कार्ड/बैंक पासबुक को आवेदन के साथ लगाना होगा। प्रशिक्षण के दौरान रविवार को छोड़कर दैनिक प्रशिक्षण सेशन आयोजित होगा, इसमें रविवार का सुबह का ही सेशन होगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। केंद्र में अन्य सुविधाओं में युवाओं को विभिन्न भर्तियों के लिए निशुल्क पंजीकरण सुविधा दी जाएगी। श्रम व रोजगार और विशेष काउंसलर की मदद से कैरियर काउंसलिंग/नशा मुक्त सेशन का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को अंतर सेंटर स्पोर्ट्स में क्रास कंट्री, एथलेटिक मीट आदि में प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार का बेसिक मेडिकल परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। भौतिक प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार के पास जेएंडके का डोमिसाइल, 10वीं उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
विज्ञापन

---------------
सी-डीवाईटीई केंद्र ये ब्लॉक कवर होंगे
1. अरनिया अरनिया, आरएस पुरा और सुचेतगढ़
2. सतोवाली सुचेतगढ़, आरएस पुरा और मीरां साहिब
3. भुरे चक्क (मंडल) मंडल, सतवारी और मढ़
4. झिड़ी (मढ़) मढ़, परगवाल, अखनूर
5. सतवाल (परगवाल) परगवाल
6. बले-द-बाग अखनूर, परगवाल और भलवाल ब्राह्मणा
7. खरा (खराबाली) खराबाली, चौकी चौरा
8. गारही (खौड़) खौड़ और चौकी चौरा
9. टंगेर (सामवान) सामवान और चौकी चौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें