फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा धान की फसल जमीन पर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सीमावर्ती गांव रामगढ़ क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुई बारिश से खेतों में बासमती और शरबती की धान की फसल लेट गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, तेजिंदर सिंह, भगवान चौधरी, सुखदेव सिंह, नरसी चौधरी, पंच बिल्लू चौधरी का कहना है कि हमारे क्षेत्र में जब बारिश की जरूरत थी तब नहीं हुई। अब शरबती धान को बारिश की जरूरत नहीं है। अब बारिश और आंधी से क्षेत्र के किसानों ने शरबती और बासमती धान की फसल लगाई है। उन्हें काफी नुकसान हुआ है। सीमावर्ती गांव रंजितपुरा के किसान का कहना है कि हमें अभी शरबती धान की फसल की कटाई में मुश्किल हो गई है। मंगलवार सुबह हुई बारिश से क्षेत्र के किसानों की नींद उड़ गई हैं। किसानों का कहना हैं कि इस बारिश और आंधी से हमारे शरबती धान की फसल का बहुत नुकसान हुआ हैं। कुछ जगहों पर बासमती धान की फसल पूरी तरह से जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि जो फसल जमीन पर गिर गई है उस पर अभी दाने भी नहीं लगेंगे। अगर ऐसे ही बारिश और तेज हवा चली तो काफी नुकसान हो सकता है।
बारिश से किसान वर्ग काफी खुश नजर आ रहा
विजयपुर। क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश से किसान वर्ग काफी खुश नजर आ रहा है। इस समय धान फसल को पानी की बहुत जरूरत थी। कुछ दिन से गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। मंगलवार सुबह हुई बारिश से गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें