आरएस पुरा। सर्द हवा के चलते बुधवार को दिन भर जहां शीत लहर जारी रही। वहीं शाम को सर्दी की ओर बढ़ गई। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश की संभावना जताई गई थी।
एक ओर जहां शीत लहर में बढ़ोतरी हुई, वहीं बादल छाए रहने पर किसानों की चिंता बढ़ गई। पिछले दिनों हुई बारिश किसानों द्वारा लगाई गेहूं की फसल के लिए बेहतर बताया जा रहा था। लगातार बारिश होने पर अभी भी कई किसानों द्वारा लगाई गेहूं की फसल में पानी जमा होने पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर जारी शीत लहर के चलते कई दुकानदारों अलाव जला सर्दी से राहत पाते नजर आए। किसानों अमर नाथ, ध्याराम का कहना है कि इस समय गेहूं लगाई फसल को पानी की अधिक जरूरत नहीं। अगर बारिश होती है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। दिन भर चल रही सर्द हवा के चलते कस्बे के बाजारों में भी काफी कम लोग खरीदारी करने के लिए दिखे।