फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख: कारगिल के सभी घरों में नलों से पानी अगले साल 15 अगस्त तक, बर्फबारी में भी नहीं होगी परेशानी

Fri, 12 Nov 2021 06:01 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

लद्दाख प्रशासन ने कारगिल के सभी घरों में पानी पहुंचाने के लिए समय सीमा तय कर दी है। प्रशासन ने कहा कि 15 अगस्त 2022 तक सभी लोगों को इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
लेह के एक गांव में पहुंचाया गया पानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश के कारगिल जिले में अगले साल 15 अगस्त तक सभी घरों में नल से जलापूर्ति अगले साल स्वतंत्रता दिवस तक पूरा करने का आह्वान किया है।लद्दाख में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक में आयुक्त / सचिव (लोक निर्माण विभाग) अजीत कुमार साहू ने वीरवार को अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

विज्ञापन

इससे पहले उच्च पर्वतीय प्रदेश लद्दाख में जल जीवन मिशन का लक्ष्य समय से हासिल करने के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं ली जा रही हैं। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह ने सुदूरवर्ती गांवों में हेलिकॉप्टर से हाई डेंसिटी पॉलीथाईलीन पाइप पहुंचाने की व्यवस्था की है। पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर से पाइप के बंडल उन गांवों तक पहुंचाए जा रहे हैं, जहां सड़क नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में जल जीवन मिशन को 15 अगस्त 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। अभी तक 20 फीसदी घरों में पानी पहुंच गया है। दस गांवों में सौ फीसदी घरों में जलशक्ति विभाग पानी पहुंचा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें